मोगा(आजाद): थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते एक गांव की लड़की ने अपने सगे जीजा पर अपने भाई से शादी करवाने का झांसा देकर उसे लगातार 2 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है सारा मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नॄसग का कोर्स करती है। उसकी बहन की शादी करीब 4 साल पहले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। उसके जीजे ने मुझे झांसे में लेकर कहा कि वह उसकी शादी अपने भाई कुलदीप सिंह के साथ करवा देगा। इस तरह उसने मुझे झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और 2 साल तक उसकी मर्जी के खिलाफ अलग-अलग जगह ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। अब कुलदीप सिंह ने शादी रचाने से इंकार कर दिया। जिस पर मैंने अपने परिजनों को सारी बात बता दी। जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।
क्या हुई पुलिस कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए मोगा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह तथा उसके भाई कुलदीप सिंह के खिलाफ अगवा कर ले जाने तथा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच कर रही सहायक थानेदार चरनजीत कौर ने बताया कि पीड़िता का आज सिविल अस्पताल मोगा से मैडीकल निरीक्षण करवाया जाएगा। मैडीकल रिपोर्ट जांच हेतु लैबोरेटरी को भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह उक्त मामले में पीड़िता से पूछताछ कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।