28 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

सिंचाई कालोनी की बिजली काट देने से कर्मचारी आक्रोशित

​बहराइच,NOI:बिजली विभाग के द्वारा सिंचाई कालोनी की बिजली बकाया बिल का हवाला देकर काट दी गयी थी। कर्मचारियों के अनुसार विधुत विभाग के सुप्रीमो के द्वारा भेदभावपूर्ण कृत्य करने का आरोप लगाते हुये कहा कि हम लोगों का संयोजन शुल्क (पैसा)जमा होने के बावजूद हमको प्रथक विधुत कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है और संयुक्त कनेक्शन की आड़ में मनमाना विधुत बिल वसूल करतीं आ रहीं हैं। कर्मचारियो ने यह भी आरोप लगाया कि संयुक्त कनेक्शन से गलत विधुत बिल दर्शा कर आस पास स्थित कल कारखानों से मिली भगत कर अनुचित लाभ दिया जा रहा हैं। कर्मचारिओं ने आरोपी सुप्रीमो पर गम्भीर आरोप लगाते हुये आरिफ अहमद का ट्रांसफर कर उच्चस्तरीय जाँच की भी माँग की है। इसी के साथ माँगे न माने जाने पर चुनाव कार्य का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें