28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

सुषमा व जेटली को उतारा गया आपातकालीन स्थिति में

sushmaनई दिल्ली-शीर्ष भाजपा नेताओं को ले जा रही एक निजी विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए बेंगलूर जा रहे निजी विमान की तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति में लैंडिंग कराई गई। भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा है कि भगवान की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के लगभग 45 मिनट बाद सह-पायलट ने हमें बताया कि विमान में खराबी आने के कारण हमें वापस दिल्ली लौटना होगा। सुषमा स्वराज ने बताया कि लैंडिंग के बाद पायलट ने जानकारी दी कि विमान के ऑटो कंट्रोल ने काम करना बंद कर दिया था। विमान में तीनों नेताओं के आलावा धर्मेद्र प्रधान और वी सतीश सवार थे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें