नई दिल्ली, एजेंसी । बरौला में पति के दोस्त पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी आरोपी ने जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 49 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
उसकी पत्नी के साथ किया रेप
पुलिस के मुताबिक मूलरुप दरभंगा बिहार निवासी एक महिला पति के साथ बरौला में किराये पर रहती है। महिला का पति फेज 2 स्थित एक कंपनी में काम करता है। महिला का आरोप है कि 11 मई की रात वह घर पर अकेली सो रही थी। महिला के पति किसी काम से गांव गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी चन्द्र शेखर महिला के कमरे में पहुंचा। सोती हुई महिला से उसने छेडख़ानी शुरु कर दी। आंख खुलने पर महिला ने इसका विरोध किया। आरोप कि आरोपी ने जोर जबरदस्ती कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला के पति का दोस्त का है।
गांव से लौटे पति तो बताया घटना के बारे में
पीड़िता के पति 13 मई को गांव से लौटे। महिला ने घटना के बारे में पति को बताया। पति के साथ महिला कोतवाली सेक्टर 49 पहुंची और घटना की शिकायत की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।