स्वास्थ विभाग की लापरवाही को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया सांकेतिक प्रदर्शन और दिया ज्ञापनबहराइच :(अब्दुल अज़ीज़) NOI :- जनपद के जरवल विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिकापुर रसूलाबाद में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में कोई भी डाक्टर न होने की वजह से ग्रामीणों को हो रही स्वास्थ सम्बन्धी परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने के मकसद से भारतीय किसान यूनियन (भानु) अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर संगठन के बैनर तले जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्रा उर्फ़ अन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया गया ,जिसमें अन्ना के आलावा जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह सहित सैकडो महिलाओं व पुरूषों ने स्वास्थ विभाग के खिलाफ आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने कहा कि इस स्वास्थ केन्द्र की स्थापना आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व शासन द्वारा कराया गया था लेकिन इसमें डॉक्टरों की नियुक्ति न किये जाने से जहां ये लोगों के लिए मात्र सफेद हाथी समान होकर रह गया है वही जरूरत पड़ने पर लोगों को अपने व अपने परिवार वालों को इलाज के लिये दूर दराज के इलाकों में जाना पड़ता है।उन्होंने बताया कि इस गम्भीर प्रकारण पर कई बार लिखित प्रार्थना पत्र व फोन के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच को अवगत कराया गया जा चुका है लेकिन आज तक कोई भी व्यवस्था शासन व प्रशासन द्वारा नही की गयी है जबकि इस क्षेत्र के 15 किलोमीटर में कोई भी सरकारी अस्पाताल नही है। आस पास के ग्रामीण जब दवा के लिए अस्पाताल आते है तो यहां उन्हें कोई भी डाक्टर न होने पर निराश होकर वापस लौट जाना पड़ता है। स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों पर अफसोस व दुखः प्रगट किया।इस धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए किसान नेता भाकियू भानु अराजनैतिक संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र अन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ विषय पर विशेष ध्यान दे रही है। लेकिन जनपद के स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन है। इस विषय पर आक्रोश प्रगट करते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर डाक्टर व ऐनम की व्यवस्था नही किया गया तो हम सभी किसान व आम जनता को मजबूर होकर इसी स्वास्थ केन्द्र पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए विवंश होगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
इस धरना प्रदर्शन के समय अन्य लोगों के आलावा जिला महासचिव बाबादीन चौहान, तहसील अध्यक्ष धरम चन्द्र महेश, ब्लाक अध्यक्ष जरवल रामसमुझ यादव, समाजसेवी मनीष कुमार सिंह, लक्ष्मीकान्त सिंह, ब्रिजेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विजय भान सिंह, रिंकू सिंह, गीता देवी, शिवकली देवी, रामकली देवी, अन्तिकाबाई, रामाबाई, सुखदेव, बाबूलाल, पचू गौतम, अहमद रजा, शेर मोहम्मद, इब्राहिम अहमद, उमाशंकर सिंह बाबा, कृपा राम गौतम, पन्नालाल यादव, रामछवि पान्डेय, कोमल पान्डेय, देव नरायन पान्डेय, अयोध्या प्रसाद अोझा, सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।