28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

हरियाणा में हिंसा पर खट्टर को बर्खास्त किया जाय : मायावती



लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि हरियाणा में हिंसा और फिर उसमें जान-माल की क्षति के लिए वहां की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इसके लिए वहां के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को तुरंत बर्खास्त किया जाय। उन्होंने हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया। बसपा प्रमुख ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआइ कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद हरियाणा में जो हुआ वह भाजपा की वोट बैंक की राजनीति का नतीजा है। अराजकता को आमंत्रण एवं संरक्षण देना और अराजकता फैलने पर घुटने टेकना भाजपा की परंपरा रही है। हरियाणा में पहले भी इसी तरह की अराजकता में सरकार की भूमिका सिर्फ चश्मदीद की रही है।

 

मायावती ने राम रहीम के मुद्दे पर सांसद साक्षी महाराज के बयान की भी निंदा की। साथ ही ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका पर भी बसपा सुप्रीमो ने सवाल उठाए।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें