28 C
Lucknow
Wednesday, January 22, 2025

​आज EC करेगा गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा


नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज दिन में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। खबरों के अनुसार आयोग दोपहर 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान करेगा। माना जा रहा है कि गुजरात में दिसंबर में ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। यह चुनाव वीवीपेट मशीनों से करवाए जाएंगे।

फिलहाल गुजरात में जहां भाजपा की सरकार है वहीं हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति ने इस बात की और इशारा किया था कि गुजरात चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं।

अभी यह है स्थिति

गुजरात

गुजरात में फिलहाल भाजपा की सरकार है और 182 सीटों में से भाजपा के पास 112 सीटें हैं। राज्य में फिलहाल विजय रुपाणी मुख्यमंत्री हैं और भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और इसके पास कुल 68 सीटों में से 36 सीटें हैं जबकि भाजपा के पास 27 सीटें हैं। इनके अलावा 5 निर्दलीय विधायक भी हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा किया था और विधानसभा चुनाव में भी इस बार सत्ता में आने की पूरी कोशिश मे है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें