28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

​इलाहाबाद में भाजपा को मिली करारी हार कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की जीत

 

 उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और कौशाम्बी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख हुए चुनाव में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहाँ पर भाजपा अपनी एक भी सीट बचाने में कामयाब नहीं हुयी है। दरअसल लाल गंज विकास खंड की सीट पर रमेश प्रताप सिंह अभी तक ब्लाक प्रमुख थे जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसमें रमेश प्रताप सिंह को तीन गुना से ज्यादा वोट अविश्वास के पक्ष में पड़े। मतदान में रमेश प्रताप सिंह के पक्ष में 16 वोट पड़े जबकि 56 वोट उनके विरोध में पड़े। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया था हलाकि इसके परिणाम को लेकर पक्ष – विपक्ष दोनों को अंदेशा हो गया था। लेकिन ब्लाक प्रमुख ने इस्तीफे की पेशकस नहीं की उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया। इस नतीजे के बाद कांग्रेस में उत्साह की लहर है उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और भाजपा नीतियों की हार। भाजपा की इस करारी हार के बाद कोंग्रेसियों ने मिठाइयाँ बांटी और पटाखे फोड़ कर भाजपा की हार का जश्न मनाया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें