28 C
Lucknow
Thursday, April 24, 2025

​कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस राज्‍य में बीजेपी सिर्फ इतनी सीटों पर ही लड़ेगी चुनाव

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार की रात पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की लिस्‍ट जारी कर दी है़।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने भी मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की लिस्‍ट जारी कर दी। कांग्रेस की ओर से मेघालय के लिए 57 और त्रिपुरा चुनाव के लिए 56 प्रत्‍याशियों के नामों की सूची जारी की गयी है।

वहीं भाजपा की ओर से त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फिलहाल 44 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है़। शनिवार की शाम को आयोजित बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि त्रिपुरा में कुल 60 सीटों में से भाजपा 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्‍होंने आगे बताया कि बाकी बची 9 सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी आईपीएफटी चुनाव लड़ेगी। चुनाव पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कुल 60 सीटें हैं। आज हम 44 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में शामिल त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान कराया जायेगा़। यहां पर भाजपा और आईपीएफटी रणनीति 1993 से जमे लेफ्ट फ्रंट को सत्ता से बेदखल करने की है। इसके लिए भाजपा की ओर से भी लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें