28 C
Lucknow
Thursday, May 15, 2025

​कृषि सहकारी समिति चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दबदबा

बेमेतरा. सहकारी समितियों के तीसरे चरण के चुनाव के बाद सोमवार को 17 समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को निर्धारित समय में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की गई। शाम 5 बजे से चुनाव परिणाम का आना शुरू हुआ, जिसमें सबसे पहले निर्वाचन की सूचना डुडा समिति से मिली, जहां जयप्रकाश दोबारा अध्यक्ष चुने गए। 

कहीं भाजपा, कहीं कांग्रेस का कबजा

बेमेतरा विकासखंड के 6 समितियों में पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। झाल में संतोष पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष द्वारिका वर्मा व बन बाई, दाढ़ी में ईश्वरी चंद्राकर, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल व नीराबाई, खंडसरा में अध्यक्ष ईश्वरी चंद्र, उपाध्यक्ष रामकुमार, राखी बाई, छिरहा में अध्यक्ष अश्वनी कुमार, उपाध्यक्ष मोहन लाल व चंदा बाई, कुरदा में अध्यक्ष सोमेश दत्त दुबे, डुडा समिति में अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष भागवत वर्मा व जानकी बाई चुने गए। बेरला विकासखंड में दो समितियों में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। देवरबीजा समिति में अध्यक्ष के तौर पर कमल सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष छगन सिंह व पुष्पा बाई। मोहभट्ठा समिति में अध्यक्ष मोती राम मारकन्डे बने।

नवागढ़ क्षेत्र में भाजपा का दबदबा

सहकारी समितियों में पदाधिकारी बनने व बनाने इस बार जोड़-तोड़ नगदीकरण के अलावा तीर्थाटन का दौर जमकर चला। भाजपा में इस चुनाव को गंभीरता से लिया व हर समिति में पैनल तैयार कर प्रत्याशी उतारे परिणाम लगभग सभी समितियों में सफलता मिली। नवागढ़ में भाजपा समर्थित आनंद तंबोली रनबोड़ में भरत साहू अध्यक्ष बने। इसके अलावा गुंजेरा में भाजपा को सफलता मिली। अंधियारखोर में लखन साहू को अध्यक्ष बनाया गया। मुरता समिति में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से त्यागपत्र देने वाले श्यामबिहारी वर्मा अध्यक्ष बने। 

दाढ़ी की समितियों में भाजपा समर्थितों का कब्जा

जिला सहकारी बैंक दाढ़ी के अंतर्गत तीन समितियों दाढ़ी, कुरदा और कन्हेरा में संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव के बाद सोमवार को समितियों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं विभिन्न प्रतिनिधियों को चुनाव संपन्न हुआ। दाढ़ी और कुरदा में भाजपा समर्थित और कन्हेरा में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। सेवा सहकारी समिति कुरदा में सोमेश दत्त दूसरी बार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सेवा सहकारी समति दाढ़ी में भाजपा समर्थित ईश्वरी चंद्राकर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं लगातार कन्हेरा समिति में दूसरी बार भी सर्व सम्मति से देवचरण वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें