28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

​कोई ‘अल्ला हु अकबर’ चिल्लाए तो गोली मार दो

वेनिस। बार्सिलोना में हुआ आतंकी हमले के चलते इटली के शहर वेनिस के मेयर कुछ ज्यादा ही सतर्क हो गए हैं। उन्होंने आदेश जारी किया है कि अगर कोई अल्लाहु अकबर चिल्लाए तो उसे गोली मार दी जाए।

मेयर लुइगी ब्रुगनारो द्वारा जारी आदेस में कहा गया है कि शहर के मशहूर सैंट मार्क्स चौराहे पर कोई भी अगर अल्लाहु अकबर चिल्लाया तो उस व्यक्ति को गोली मार दी जाए।

लुइगी ने कहा कि कोई मार्क्स स्क्वैयर की तरफ दोड़ते और अल्लाहु अकबर कहते हुए जाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। हम गार्ड को सतर्क रहने के लिए कहेंगे। मैंने साल भर पहले कहा था ऐसा चार चरणों में किया जाए लेकिन अब यह तीन चरणों में करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि वेनिस शहर, बार्सिलोना से ज्यादा सुरक्षित है जहां आतंकियों ने 13 लोगों को मार दिया था। बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले के बाद वेनिस में कई महत्वपूर्ण जगहों पर सीमेंट के बैरियर्स लगा दिए गए हैं।

अपने इस आदेश को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं कभी राजनीतिक रूप से सही नहीं होता, मैं गलत होता हूं, मैं मार दूंगा, हम उन्हें मार देंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें