सहारनपुर।देवबंद में 26 वर्षीय एक मुस्लिम युवक की कावड़ियाें के वाहन की चपेट में आने से माैत हाे गई। युवक किस वाहन की चपेट में आया यह पता नहीं चल सका, बाद में पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि, उसके भाई काे कावड़ियाें के वाहन ने चपेट में लिया है। इस घटना के बाद माैके पर भारी संख्या में लाेग इकट्ठा हाे गए थे, लेकिन मृतक युवक के परिजनाें ने साफ कह दिया कि, यह एक दुर्घटना है आैर उन्हे किसी तरह की काेई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। परिवार वालाें के यह कहने के बाद पुलिस आैर प्रशासन ने राहत की राहत की सांस ली।
घटना सुबह करीब 8 बजे की है। देवबंद के माेहल्ला लहसवाड़ा निवासी 26 वर्षीय वाहिद मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राेड काे क्रॉस कर रहा था। इसी दाैरान एक वाहन की चपेट में आने से यह बुरी तरह से घायल हाे गया। इससे पहले कि, वाहिद काे अस्पताल ले जाया जाता इसकी माैत हाे गई। घटना सुबह के समय हुई, इसलिए दुर्घटना के समय राेड पर कम लाेग थे। यही कारण रहा कि, काेई दुर्घटना करने वाले वाहनाे काे देख नहीं पाया। आशंका यही जताई जा रही है कि, जिस वाहन से दुर्घटना हुई वह कावड़ियाें का वाहन था आैर दुर्घटना हाेते ही चालक वाहन काे लेकर फरार हाे गया।
पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस
दुर्घटना के बाद माैके पर काफी लाेग इकट्ठा हाे गए थे। इससे पुलिस आैर प्रशासनिक अफसराें काे चिंता हाेने लगी थी। कुछ ही देर में आला अफसर भी माैके पर पहुंच गए आैर इकट्ठा लाेगाें काे समझाने का प्रयास किया। इसी बीच मृतक युवक के परिवार वालाें ने साफ कर दिया कि, वह इस मामले में किसी भी तरह की काेई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। यह एक दुर्घटना है आैर किसी से भी हाे सकती थी।
मानसिक रूप से कमजाेर था युवक
बताया यह भी जा रहा है कि, मृतक युवक मानसिक रूप से कमजाेर था। सुबह किसी कार्य के लिए घर से निकला था। जब वह सड़क पार कर रहा था ताे उसी समय यह दुर्घटना हाे गई।