28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

​दोबारा सत्ता संभालेगी कांग्रेस

 

 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ  नहीं हो रहा और सरहद पर सैनिक शहीद हो रहे हैं। उन्होंने आधी रोटी खाएंगे और सोनिया-राहुल को लेकर आएंगे का नारा भी बुलंद किया। वह शुक्रवार को डलहौजी हलके के बनीखेत में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने नोटबंदी को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र के कामकाज की तारीफ  करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठित होकर काम करने को कहा, ताकि प्रदेश में कांग्रेस का मिशन रिपीट कामयाब हो सके। प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी रंजीता रंजन ने कहा कि प्रदेश के लोगों के दिलों में कांग्रेस बसती है तथा पोलिंग बूथ का नेता ही पार्टी को जीत दिलवाता है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बनीखेत पधारने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हलके की विधायक आशा कुमारी ने भी भाजपा पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि खुशफहमी में डूबी भाजपा को जनता आगामी चुनावों में हकीकत का आईना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है, जबकि भाजपा का कुनबा बुरी तरह बिखरा हुआ है। एक-एक हलके में छह से सात लोग टिकट की मंशा पाले अपनी-अपनी डफली अपना-अपना राग की तर्ज पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने भी केंद्र की एनडीए सरकार पर प्रदेश की हरेक मामले में अनदेखी का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक का विकास कांग्रेस की ही देन है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें