28 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

​धोखा किस पार्टी ने दिया,ये जनता बेहतर जानती है!

लखनऊ,दीपक ठाकुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के वक़्त और चुनाव के बाद की जो तस्वीर सामने आई थी उससे एक बात साफ नजर आ रही थी कि सत्ता में आने के लिए आतुर कई पार्टियां अपने सिद्धांतों को ताक पर रख कर गठबंधन की सरकार बनाने को भी तैयार है। वैसे अमूमन होता क्या है कि  राजनैतिक पार्टियां अगर सत्ता से बाहर है तो वो सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन बनाती है और वो इसलिए होता है कि चलो हम मिलकर ही जनता को न्याय दिलाएंगे उनके लिए विकास की योजनाएं चलाएंगे और ज़रूरत मंद लोगों को हर सरकारी फायदा पहुंचाएंगे।

मगर आज की स्थिति क्या है आज गठबंधन के क्या मायने है आप ये भी जान ही गए होंगे कि आजकल का गठबंधन सत्ता सुख में सहयोग के लिए बनता है कौन कितनी संख्या में जीत कर आया है उसका सुख उसी के आधार पर आवंटित किया जाता है जनता को मिल कर कैसे छला जाये इन सब बातों को लेकर आज का गठबंधन होता है या किसी एक दल को सत्ता से कैसे दूर रख्खा जाए उसके लिए गठबंधन की रूपरेखा तैयार की जाती है वो ये कह कर की ये जनता के लिए ज़रूरी है इसलिए।

अब आप ताज़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश का ही ले लीजिए प्रदेश में पिछले पांच साल सपा की सरकार रही जिसमे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जी तोड़ मेहनत से काम किया कई मुश्किलों का सामना करते हुए भी अखिलेश जनता की सेवा की जिसमे उनकी चारो तरफ प्रशंसा भी हुई पर ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का दामन पकड़ कर उन्होंने ये बात ज़ाहिर कर दी कि वो खुद अपने काम से प्रसन्न नही है इसलिए सहारा पकड़ लिया है कि किसी तरह सत्ता बची रहे यहां तक कि उन्होंने नतीजे वाले दिन से पहले ये तक बोल दिया कि अगर ज़रूरत पड़ी तो बसपा से भी दोस्ती कर लेंगे।

जनता ये सब चुनाव की शुरुआत से ही आकलन कर रही थी कि किस पार्टी में सेवा भाव है और किस्मे सत्ता लोभ क्योंकि जिनको कोस कर शासन चलाया उसे पाने के लिए उन्ही के साथ हो लिए तो ये सब जनता भी देखती समझती है और जनता ने शांति के साथ सब देख  सुनकर अपना वोट किया।
वोट के बाद आये नतीजों से सब चौक गए किसी को उम्मीद नही थी कि भाजपा इस तूफानी तरीके से सत्ता पाएगी फिर हारे हुए दलों ने मशीन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया बजाए इसके कि हार पर मंथन करें सब भाजपा के जीतने पर संदेह जाहिर करने में व्यस्त हो गए ये भी जनता देख रही है।

अब बात आती है कि जनता को धोखा किसने दिया सपा कांग्रेस बसपा या भाजपा ने तो इसका अंदाज़ा मान्यवर लोग आप खुद लगाइये के अगर भाजपा ने धोखा दे कर सत्ता पाई होती तो जनता सड़कों पर होती चीखती चिल्लाती पर नही जानता तो मस्त है आप ही सब परेशान है। और परेशानी का आलम भी ये है कि गलती से सबक ना लेकर उसमे विस्तार करने की योजना बना रहे है।
खैर जिसका जो काम है वो करे पर अपने  दिल की बात जनता पर ना थोपे जनता धोखे में नही है ये बात तो पक्की है पर कुर्सी भी किसी की नही है ये बात भी पक्की है तो अच्छा काम अच्छी सोच के साथ करिये क्या पता कल किसका हो।।।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें