28 C
Lucknow
Friday, February 14, 2025

​नगर के प्रत्येक वार्ड में बनवाया जाएगा बारात घर: संजीव गुप्ता ‘टिंचू’ !

सीतापुर-अनूप पाण्डेय:NOI।
सीतापुर। जिस मोहल्ले में पूर्व नगर विधायक व नगर पालिका की चेयरमैंन रहती हो वहाँ पर समस्याओं का अंबार है। आप लोगो के आशीर्वाद से यदि में नगर पालिका का चेयरमैन बना तो समस्त समस्याओं का समाधान तो होगा ही साथ ही स्थान नगर के प्रत्येक वार्ड में बेटे बेटियों के शादी वा अन्य मांगलिक कार्यक्रमो के लिए बरात घर बनवाये जाएंगे। यह बात लोकप्रिय नेता संजीव गुप्ता ‘टिंचू‘ ने सदर बाजार,विजय लक्षमी नगर,नहर कालोनी का भ्रमण करते हुए लोगों से कही। 
संजीव गुप्ता टिंचू ने कहा कि नगर के सम्मानित नागरिकों के स्वस्थ का विशेष ध्यान रखा जायेगा जिसके लिए समय समय पर स्वस्थ शिविर लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप सभी का समर्थन मिले, तो नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार तो दूर होगा ही साथ ही विकास कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा। भ्रमण के दौरान संजीव गुप्ता टिंचू ने अपने समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए लोगो से रेल के इंजन पर मोहर लगाने की अपील की। भ्रमण के दौरान जियालाल, रामफेरे, विभु मिश्रा, आनन्द जायसवाल, सुमित यादव, शिवम जायसवाल, अनुराग सिंह, केसी लाला, मन्नू सिंह, आशू सिंह, शोभित सिंह चैहान, दिलीप मिश्रा, दिनेश शुक्ला, सूरज राठौर, धीरज वर्मा, विशाल शुक्ला, विशाल शर्मा, विवेक यादव, सन्दीप कश्यप, मो0सिराज, अखिलेश यादव, बद्रीपाल  सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद थे। उधर अपने जन सम्पर्क के दौरान संजीव गुप्ता टिंचू की पत्नी रूचि गुप्ता ने सुभाष नगर, रोटी गोदाम, नहर कालोनी में  लोगों से सहयोग करने की अपील की। 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें