28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

​नगर निकाय चुनाव में चौकाने वाले आये रुझान सबके आकड़े हुए फेल।

शरद मिश्रा”शरद”

लखीमपुर खीरी:NOI- नगर निकाय चुनावों के चलते लोगों को अपने अपने नगर अध्यक्षों  का बेसब्री से इंतजार था जो आज खत्म हुआ।

अपने अपने नगर पंचायतों में अनेकों मुद्दों व वादों के साथ उतरे प्रत्यासियों का वक्त आ गया अब अपने वादों को पूरा करने का क्योंकि जनता ने जिन प्रत्यासियों को जिताया है उन प्रत्यासियों से अपने नगर की समस्यओं को खत्म करने की उम्मीद होगी।

वैसे जनपद लखीमपुर खीरी में सभी को चौकाने वाले रुझान सामने आये क्योंकि शुरूआती दौर में जो प्रत्यासी आगे थे वो हारे और जो प्रत्यासी पीछे थे वो जीते।

लोगों के आंकड़े भी लगभग फेल दिखाई दिए क्योंकि रुझान आने से पहले जिन प्रत्यासियों के जीत के चर्चे आ रहे थे वो रुझान आने पर पीछे दिखाई दिए।

आइये आपको बताते है कि जनपद लखीमपुर खीरी में नगर निकाय चुनाव में किन प्रत्यासियों ने रणभूमि में जीत का पताका फहराया।

लखीमपुर खीरी 4 नगर पालिका व 6 नगर पंचायतो के नतीजे कुछ इस प्रकार है।

      
1.गोला नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी अग्रवाल जीती।
2. लखीमपुर नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी निरुपमा बाजपेई जीती।
3. मोहम्मदी नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी सन्दीप मेहरोत्रा जीते।
4. पलियाकलां नगर पालिका से सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन जीते।
5. खीरी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी सुधा निषाद जीती।
6. धौरहरा नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी सना खान जीती। 
7. ओयल नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्यासी प्रदीप गुप्ता जीते।
8. मैलानी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सत्यवती जीती।
9. सिंगाही नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी उत्तम मिश्रा जीते। 
10. बरबर नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो जीती।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें