28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

​पति ने झगडा किया तो पत्नी ने निगले 4 लाख रुपए और फिर…


नई दिल्ली। पति-पत्नी के बीच छोटी-बडी नौकझोक चलती रहती है। लेकिन एक महिला को अपने पति से झगडा काफी महंगा पडा। कोलंबिया में एक दंपत्ति में एक छोटी सी बहस झगडे में बदल गई। गुस्से में पत्नी ने घर में रखें 7000 डॉलर यानी करीब 4 लाख रुपए चबा लिए। महिला ने गुस्से-गुस्से में यह डॉलर खा तो लिए लेकिन बाद में यह उसकी जान पर बन आए।

नोट चबाने के बाद 30 साल की इस महिला की तबियत बिगडऩे लगी। महिला को तुरंत नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सर्जरी कर पैसों को निकालना पडा। डॉक्टर ने दंपति को झगडा नहीं करने की सलाह दी और महिला को अपने गुस्से पर काबू करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें –

दरअसल महिला कई दिनों से पति के साथ कहीं घूमने जाना चाहती थी। इस टूर के लिए वह कई महीनों से पैसे भी जमा कर रही थी। टूर की प्लानिंग को लेकर दोनों में बहस हो गई और उसने नोट उठा के खा लिए।

ये भी पढ़ें –

तबियत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी तुरंत सर्जरी की गई और आंत से नोट निकाले गए। तब जाकर महिला की जान बच पाई।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें