28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

​बीजेपी के वरिष्ठ नेता का अचानक हुआ निधन, पूरे देश में शोक की लहर

पटना। देश के बड़े और बीजेपी नेता का निधन हो गया है। जिसके बाद राजनीति में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा का निधन बुधवार की देर रात पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में हुआ। कुशवाहा 49 वर्ष के थे और लंबे समय के बीमार चल रहे थे।

वो उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी थे

कुशवाहा को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें करीब एक महीने पहले पटने के ही आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूर्णीय क्षति हुई है। बीजेपी के बड़े नेता सत्येंद्र कुशवाहा पटना सिटी के रहने वाले थे। वो भाजपा के विधान पार्षद सहित उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी थे।

1 बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हो गया

पटना सिटी के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुशवाहा के निधन के बारे में बताते हुए उनके घरवाले ने कहा कि सुबह से ही वह काफी परेशान थे और डॉक्टरों की निगरानी में थे। देर रात 1 बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हो गया। कुशवाहा का पार्थिव शरीर आज सुबह 11.30 में भाजपा कार्यालय लाया गया, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका अंतिम दर्शन कर सकें।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें