28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

​बुर्का पहन महिलाओं ने मक्का मस्जिद में किया यह काम, वीडियो हुआ वायरल

रियाद। मक्का की पवित्र मस्जिद में चार बुर्का पहनी महिलाओं ने ऐसी हरकत की जिसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इन चारों महिलाओं ने बुर्का पहन मक्का की पवित्र मस्जिद के प्रांगण में बोर्ड गेम खेलती हुई दिखाई दे रहीं हैं। सऊदी अरब सहित पूरी दुनियाभर में अब यह तस्वीर वायरल हो गई है और इसपर विवाद खड़ा हो गया है। न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सऊदी प्रशासन ने बयान भी जारी किया है।
मक्का मस्जिद गवर्निंग अथॉरिटी के प्रवक्ता के बयान के मुताबिक पिछले हफ्ते शुक्रवार को रात 11 बजे सुरक्षा अधिकारियों ने 4 महिलाओं को ‘सिक्वेंस’ बोर्ड गेम खेलते पाया। बयान में आगे कहा गया है कि हमने महिला अधिकारियों को मौके पर भेजा और उन महिलाओं से मस्जिद की पवित्रता का ख्याल रखने को कहा गया। महिलाओं ने भी अथॉरिटी के साथ सहयोग किया और उस जगह से चलीं गईं। काफी लोग इसके लिए महिलाओं की आलोचना करते नजर आए तो कइयों को इसमें कोई बुराई नहीं दिखी। इससे पहले भी सऊदी अरब में मदीना की मस्जिद-ए-नबवी में ताश खेलते हुए एक लड़के की तस्वीर सामने आई थी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें