नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के जिले के कुटलैहड़ दौरे में भाजपा को एक बड़ा झटका लग गया है वो यह है की भाजपा नेता व बीडीसी बंगाणा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भुट्टो ने अपने 14 समर्थको के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
देवेंद्र भुट्टो की गिनती भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर और सांसद अनुराग ठाकुर के ख़ास लोगों में होती थी। लंबी अवधि से कुटलैहड़ में हार का सामना कर रही कांग्रेस में सीएम ने जान फूंकने का प्रयास किया है। इस दौरान सीएम ने कांग्रेसियों को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने हार पहनाकर देवेंद्र भुट्टो का पार्टी में स्वागत किया। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देवेंद्र भुट्टो को पुष्पमाला पहनाई।
देवेंद्र भुट्टो ने बताया कि वीरभद्र सिंह व कांग्रेस की नीतियों को देखकर कांग्रेस ज्वाइन की है। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी वो उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कुटलैहड़ में बढ़ती टिकटार्थियों की संख्या के चलते सीएम वीरभद्र सिंह ने कांग्रेसियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और आगामी विधानसभा चुनावों पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करने का भरोसा जताया।