28 C
Lucknow
Thursday, February 13, 2025

​भाजपा नेतृत्व ने कहा तो लड़ेंगे मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव

भाजपा नेतृत्व ने कहा तो लड़ेंगे मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव
बुधवार को भाजपा नेता शिवओंकारनाथ पचौरी के आवास पर पहुंचे पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजनैतिक हालातों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में विकास का एजेंडा सबसे ऊपर है। जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में उसी दल और प्रत्याशी को चुनाव जिताएगी जो विकास की कसौटी पर पहले नंबर पर होगा। उन्होंने मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।

पूर्व पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्ष 1998 में उन्होंने भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। भाजपा की लहर को देखकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। कुछ बड़े नेताओं की कथित दोस्ती के चलते इस चुनाव को वे महज 9 हजार वोटों से हारे। उन्होंने कहा कि अपने राजनैतिक कैरियर में उन्होंने कभी मुलायम और मायावती का समर्थन नहीं किया। पर्यटन मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में चमकाने की पूरी कोशिश की। अशोक ने कहा कि फिलहाल राजनैतिक माहौल पर समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी चाहेगी तो वे दमदारी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया तो आसपास की सीटों पर बड़ा असर होगा। ये उन्होंने दावा किया। इस दौरान अशोक यादव ने शिवओंकारनाथ पचौरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल चतुर्वेदी के साथ राजनैतिक चर्चा भी की।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें