28 C
Lucknow
Sunday, March 23, 2025

​भाजपा ने आखिरकार छेड़ ही दिया राम मंदिर का राग!

लखनऊ, दीपक ठाकुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लगता है कि कही यू पी में भाजपा की चुनावी गणित फेल ना हो जाये इस लिए वो हर मुद्दे को भुनाने का प्रयास कर रहे हैं। हिन्दू एक तरफ़ा वोट भाजपा के पाले में कैसे आये इस लिए राम मंदिर मुद्दे को भी भुनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अयोध्या के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान से तो फिलहाल कोई सुगबुगाहट नहीं आई है कि इसको चनावी मुद्दा बनाया जाए या विकास के नाम पर वोट माँगा जाये। पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने चुनाव जीतने के राम मंदिर बनाने की जो बात कही है उससे तो यही लगता है कि भाजपा यू पी अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती।

अब ये बात अलग की आस्था के नाम पर खेला गया खेल जनता को कितना पसंद आता है क्योंकि प्रदेश की जनता भी इन राजनैतिक दलों से बहुत कुछ सीख चुकी है वो जानती है उसके लिए क्या ज़रूरी है राजनैतिक दलों की दलीलें या सस्ती रोटी दाल।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें