28 C
Lucknow
Sunday, March 23, 2025

​मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जिला प्रशासन उड़ा रहा धज्जियां।

बाढ़ पीड़ितों के पास नही पहुंच रही कोई राहत सामग्री

लखीमपुर खीरी:शरद मिश्रा-NOI।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी दौरे में धौरारा विधानसभा में कहा था कि कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा न सोने पाए और सांसद व विधायक खुद जाने बाढ़ पीड़ितों का हाल यदि किसी ने लापरवाही की तो उसे बक्शा नही जायेगा।

मगर योगी जी के आदेश का नही हो रहा पालन बाढ़ पीड़ितों के साथ कर रहा प्रशासन जम कर मजाक।

बता दें कि धौरारा तहसील के कई गांव बाढ़, कटान से है प्रभावित जहां कटान पीड़ितों तक कोई राहत सामग्री नही पहुंच रही है सिर्फ सरकारी आकड़ो पर दर्ज हैं बाढ़ राहत कोष जमीनी हकीकत में भूखों मर रहे बाढ़ पीड़ित।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने किया धौरारा तहसील के हटवा गांव का दौरा जिला प्रशासन की खुली पोल बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनकर तहसीलदार को जितिन प्रसाद ने जम कर लगाई फटकार।

कागजो में त्रिपालो को दर्ज कर बाटी जा रही कमजोर और फटी हुई पंनिया खाने के नाम पर दिए जा रहे सड़े आलू शाम ढलते ही अंधेरे में रहने को मजबूर बाढ़ पीड़ित क्युकी कोई रौशनी का इंतेजाम न होने की वजह से सडको पर बाढ़ पीड़ित।

नही किया गया कही कोई लंगर का इंतेजाम ना ही कोई शुद्ध पे जल की व्यवस्था।

बाढ़ पीड़ितों के लिए अनेकों सुविधा होते हुए भी नही पहुँच रही उनके पास कोई राहत सामग्री।

शासन प्रशासन मौन।

*news one india*

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें