28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

​रसोइया ने लगाया छुआछूत का आरोप !

सीतापुर-अनूप पाण्डेय:NOI।उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर ब्लाक  पिसावां के प्राथमिक विद्यालय मुड़ा सानी का मामला महोली- हरिजन बिरादरी की एक महिला रसोईया ने सवर्ण बिरादरी के ग्राम प्रधान और प्रधान अध्यापिका पर छुआ-छूत मानते हुए विद्यालय से निकाले जाने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाया है।
पिसावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मूड़ा सानी की रसोइया रामश्री पत्नी मेवालाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मूड़ासानी के ग्राम प्रधान सिंह कमलेश सिंह और प्रधानाध्यापिका अनीता शुक्ल पर छुआछूत मानने का आरोप लगाया है।रामश्री का कहना है कि वो बीते सात वर्षों से विद्यालय में कुशलता पूर्वक भोजन बनाती चली आ रही हैं।अब उनसे विद्यालय न आने के लिए कहा जा रहा है।इस सम्बन्ध में जब अनीता शुक्ला से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि ये स्कूल से अनुपस्थित ही रहती हैं।इन्हें दो बार नोटिस दी जा चुकी है।विद्यालय प्रबन्ध समिति भी इन्हें हटाने की स्वीकृति दे चुकी है।एबीएसए को भी अवगत कराया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें