28 C
Lucknow
Thursday, January 16, 2025

​रास्ते को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे  !

सीतापुर-अनूप पाण्डेय, नितेश बाजपेयी:NOI।

उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर/  रेउसा थाना इलाके के एक गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मार पीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक एक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ईंटगांव के मजरे मन्नीपुरवा निवासी मूलचंद पुत्र लाल जी व रामसागर पुत्र मैकू के मध्य से निकले रास्ते पर निकलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। प्रथम पक्ष से मूलचंद के अनुसार दूसरे पक्ष के रामसागर ने एक वर्ष पूर्व रास्ते के पास में गहरा गढ्ढा बना दिए थे। जिसपर दोनों पक्ष के लोगों ने सोमवार को क्षेत्रयी लेखपाल की मदद से रास्ते की माप कराने के दौरान दूसरे पक्ष के रामसागर ने लेखपाल द्वारा की गई। माप को भी नहीं माने और प्रथम पक्ष के लोगों के रास्ते पर बेड़ा लगाकर मार पीट करने लगे। दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी है। जिसके दूसरे दिन भी पुलिस घायलों को डाक्टरी के लिए नहीं भेज पाई है। एक तरफ पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा थाने पर तत्काल निराकरण के फरमान किए जाते है। दूसरी तरफ  थानगांव पुलिस इसके विपरीत कार्य करने में कोई गुरेज नहीं कर रही है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें