28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

​रेउसा ,बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने उनके दरवाजे पहुंचे समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष !

सीतापुर-अनूप पाण्डेय:NOI।

उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर के रेउसा बाढ़ पीडितो से मिलने पहुचे लोहिया वाहनी जिला अध्यक्ष

रिजवान अहमद।पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गांजरी इलाके में भयंकर बाढ़ आयी हुई है।जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है।बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए समाजवादी  लोहिया वाहिनी जिलाअध्यक्ष रिजवान अहमद बाढ़ ग्रस्त गांवों का भृमण करने शुक्रवार को पहुंचे।लोहिया वाहिनी जिलाअध्यक्ष ने बाढ़ ग्रस्त गाँव नगीनापुरवा,बाहरपुरवा,श्यामनगर,दुर्गापुरवा,पासिनपुरवा सहित कई गांवों का भृमण किया।भृमण के दौरान राजाराम, सम्भू, महारानी, बिन्नू, लल्लन सिंह, गोविंद, नारायण, गुड्डू आदि से मिल कर कुशल क्षेम जाना। जिलाध्यक्ष ने शासन-प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दिलवाने का भरोसा दिलवाया।

जिलाध्यक्ष के साथ अब्दुल ख़ालिक़, राजेन्द्र कुमार, परवेज़ आलम,   क़ुद्दूस खान बी डी सी , मो. आसिफ़ आदि लोग मौजूद रहे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें