28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

​लड़की की जान बचाने के लिए धरती पर उतरे ‘भगवान’…

नई दिल्ली : ये मामला चीन के फुजियान प्रांत में पुतियान रेलवे स्टेशन पर सामने आया है। यहां पर बुलेट ट्रेन अपनी रफ्तार से आ रही थी, तभी अचानक एक लड़की ने ऐसा कारनामा किया जो किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल, एक लड़की रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने ट्रैक की तरफ आत्महत्या के इरादे से तेजी से दौरी, मगर वहीं मौजूद एक शख्स ने अपनी सक्रियता से उसे बचाने में कामयाब रहा।
यह मामला बीते 10 मई का बताया जा रहा है और इस पूरी घटना का वीडियो वहां पर लगे CCTV कैमरे पर कैद हो गयी। इस वीडियो में महिला अपने आत्म हत्या करने के मकसद से बुलेट ट्रेन की ट्रैक की ओर दौड़ती है। जिस तेजी से वह लड़की ट्रैक की ओर दौड़ती है, किसी के लिए भी उसे रोक पाना आसान नहीं था। लेकिन अभी भगवान के रूप में वहीं मौजूद एक शख्स अपनी सक्रियता दिखाता है और वो भी उस लड़की के पीछ दौड़कर उसे ट्रैक के किनारे पकड़ लेता है।
उसके बाद गिर जाते हैं, मगर अच्छी बात ये होती है कि दोनों ट्रैक पर नहीं गिरते। उसके बाद फिर वहां मौजूद और लोग उन दोनों को किनारे से प्लेटफॉर्म पर लाते हैं। इस तरह से वह शख्स उस लड़की की जिंदगी बचाने में सफल हो जाता है।
ऐसा बताया जा रहा है कि जिस लड़की को बचाया गया है, वह कॉलेज स्टूडेंट है और वह आत्महत्या करना चाहती थी।  और तो और इस वीडियो में जो शख्स दिखता है, पहले तो यात्री ही लग रहा था, मगर बाद में पता चला कि वो स्टेशन स्टॉफ ही था।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें