28 C
Lucknow
Thursday, February 13, 2025

​सत्ता पाने के लिए बिना पानी की मछली की तरह तड़प रही BJP’

 
चंबा: सत्ता पाने के लिए भाजपा बिना पानी की मछली की तरह तड़प रही है। जिला कांग्रेस महासचिव अमर चंद शर्मा ने जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हालत यह है कि उसके नेताओं में ही पार्टी टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले आपस में निर्णय कर लें कि इस बार चुनावी मैदान में डल्हौजी से कौन उतर रहा है।

भाजपा बिना दूल्हे के बारात सजाए हुए

शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस प्रकार से राज्य में भाजपा बिना दूल्हे के बारात सजाए हुए है वैसी ही स्थिति डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र की बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने की बात है तो इस मामले में भी भाजपा नेताओं में आपसी प्रतिस्पर्धा चली हुई है। वे इस बात को भलीभांति जानते हैं कि क्षेत्र के कांग्रेस नेता का राजनीतिक कद इतना अधिक ऊंचा है कि उनके खिलाफ जो भी बयानबाजी करेगा उसका कद अपने आप ही ऊंचा हो जाएगा। जिला कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा की इस अंतर्कलह का नि:सन्देह उन लोगों को लाभ मिल रहा है जोकि पैसे लेकर नेताओं के साथ या फिर पीछे चलने का काम करते हैं।

4 वर्षों में डल्हौजी विधानसभा में विपक्ष का नामोनिशान तक नहीं

उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में तो डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष का नामोनिशान तक नजर नहीं आया और जब जब चुनाव सामने हैं तो अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए भाजपा नेताओं की फौज खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र की जनता पूरा तमाशा देख रही है और उसे समझ भी रही है। जहां तक विकास की बात है तो भाजपा नेता महज विरोध करने की मंशा को त्याग कर अगर इस विधानसभा क्षेत्र का दौरा करें तो उन्हें चारों तरफ विकास के प्रमाण खुद ब खुद देखने को मिल जाएंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें