28 C
Lucknow
Thursday, January 23, 2025

​सहारनपुर हिंसा: डीजीपी सुलखान सिंह पहुंचे सहारनपुर दिया ये बयान, नहीं करने…

लखनऊ. दो समुदायों के बीच हिंसा से जल उठे सहारनपुर में तनाव का माहौल है। इस तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए यूपी डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव ग्रह देवाशीष पांडा स्थिति का जायजा लेने खुद सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की।

डीजीपी सुलखान सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को पूरी मामले पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि सहारनपुर ज़िले के एक गांव में शुक्रवार को दो समूहों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सहारनपुर के कप्तान सुभाष चंद्र दुबे ने इस संबंध में बताया था कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा को रोकने के वजह से विवाद शुरू हुआ था।

दो समुदायों के विवाद ने जल्द ही आगजनी और तोड़फोड़ का रुप ले लिया। इस हिंसक संघर्ष में सुमित सिंह नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं एक पुलिस अधिकारी के साथ करीब 15 लोग घायल हो गए। इसके बाद क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। इससे हालत पर किसी तरह काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में पुलिस 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें