28 C
Lucknow
Monday, January 13, 2025

​सीतापुर”अटरिया कठवा में हुआ संघ का तहरी भोज एवं कंम्बल वितरण कार्यक्रम…….


सीतापुर-अनूप पाण्डेय,अभिषेक शुक्ला:NOI।
उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर विकास खंड सिधौली के ग्राम कठवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बुधवार को सामाजिक समरसता हेतु तहरी सहभोज किया गया। जिसमें संघ कार्यकर्ताओं सहित

क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में एसओ अटरिया योगेन्द्र सिंह व एसआई राजेश सिंह द्वारा निराश्रितों को कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम संघ के पूर्व संघ चालक गोलोकवासी श्री ओम प्रकाश द्विवेदी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप मे जिला संघचालक राजाराम ने अपना बौद्धिक रखा उनके द्वारा संघ के छः प्रमुख उत्सवों पर प्रकाश डालने के साथ ही मकर संक्रांति उत्सव के महात्म पर विस्तृत से प्रकाश डाला गया। जिला प्रचार प्रमुख कमल पाण्डेय द्वारा मकर संक्रांति में गरीबों की मदद को सराहनीय कार्य बताया। संघ के जिला संघचालक राजाराम व कमल पाण्डेय ने कंम्बल वितरण किए। कार्यक्रम में पहुंचे एसओ अटरिया योगेन्द्र सिंह ने असहायों के लिए किए कार्यों को पुनीत कार्यबताते हुए, गरीबों को कम्बल वितरित किए। एअसाई राजेश सिंह व सिपाही काजी जमीर अहमद द्वारा भी कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यछता धर्मेन्द्र द्विवेदी व संचालन सूर्यांश शुक्ल ने किया। बच्चे प्रसाद बाजपेई, मनोज त्रिवेदी, आदित्य त्रिपाठी, सौरभ गिरि, भूपेंद्र सिंह, शिवाकांत मिश्रा, मुन्नालाल पाण्डेय, सुरेशचन्द्र, अलगू, अमित शुक्ला, जेपी अवस्थी, उत्कर्ष सिंह, वायुनायक, अभिषेक, अतुल, शिवम अवस्थी, राजू बाबा, आकाश, महेश पाण्डेय, अमित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें