सीतापुर-अनूप पाण्डेय,अभिषेक शुक्ला:NOI।
उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर सिधौली। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया नगर कर डाक बंगले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्रा, विधानसभा प्रभारी बच्चे बाजपेई, जिला मंत्री सूर्यबक्स सिंह, अटरिया मण्डल अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सिधौली मण्डल अध्यक्ष पुष्कर गुप्ता,कसमंडा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर गिरि, आदित्य त्रिपाठी, केसी बाजपेई, विजय प्रकाश पांडेय,सूर्यभान सिंह, सुधीर सिंह, इज़हार खा, अमित शुक्ला, रामखिलावन यादव, गौरव मिश्रा, सुनील मिश्रा, कल्लू सिंह, पुष्पेंद्र, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।