सीतापुर,अनूप पाण्डेय:NOI।रेउसा सीतापुर हर घर हर दुकान पहुँच रहा है समाजवादी सदस्यता अभियान कर्यक्रम के द्वारा दिलाई गई सपा की सदस्यता।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाये जा रहे समाजवादी सदस्यता अभियान में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रिज़वान अहमद द्वारा विधानसभा सेउता के ग्वारी,खरेटी, हलीम नगर,लोनियन पुरवा आदि गांवों में घर घर जाकर सदस्यता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि
जनपद भर की सभी विधानसभाओं में शिविर लगा कर लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के पश्चात अब वह डोर टू डोर पहुँच कर लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
मुकद्दस माहे रमज़ान में रोजेदारों की पांचों वक्त की नमाज को देखते हुये अब शाम को डोर टू डोर सम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं।सेवता विधानसभा के ग्राम ग्वारी पहुँच कर मो. स्वालेह, शमीम अहमद मन्सूरी, मो. आसिफ़, मुनेजर यादव, राधेश्याम, जवाहिर, अख्तर अली, प्रेम कुमार, श्रवण मौर्य सहित अनेकों लोगों को सदयस्ता दिलायी। इस दौरान लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद द्वारा लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियाँ भी बतायी गई। उन्होंने समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे सभी सदस्यों के सम्मान बनाये रखने की भी बात कही। डोर टू डोर कार्यक्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी सेवता विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव भी समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।