28 C
Lucknow
Thursday, February 13, 2025

​3 से 10 अक्टूबर तक जिला स्तर पर मनेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती


चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 3 से 10 अक्तूबर, 2017 तक जिला स्तर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने का निर्णय लिया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर मनाई जा रही महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोहों के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर यमुनानगर में और उपाध्यक्ष संतोष यादव रेवाड़ी में मुख्य अतिथि होंगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा भिवानी में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हिसार में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ झज्जर में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला में, लोक निर्माण मंत्री नरवीर सिंह गुरुग्राम में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सोनीपत में, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार पानीपत में और उद्योग मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर रोहतक में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार कुरुक्षेत्र में, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज कैथल में, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल नूंह में और श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह जींद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

इसके अतिरिक्त,विधायक सुभाष बराला फतेहाबाद में और ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें