28 C
Lucknow
Saturday, April 26, 2025

​CM बनने के बाद भी नहीं बदले योगी, फ़िर दिया विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पुरानी छवि से मेल खाता फिर एक विवादित बयान दिया है। योगी ने मंगलवार को कहा कि बाबर, अकबर और औरंगजेब आक्रांता थे। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज को सम्मान मिल सकता है।

योगी महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर लखनऊ में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। योगी ने कहा कि बाबर, अकबर और औरंगजेब आक्रांता थे जबकि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविन्द सिंह देश के वास्तविक हीरो थे।

उन्होंने कहा, ‘भारत का नौजवान महाराणा प्रताप, शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह बन जाए तो हमें ISIS (आतंकी संगठन) से डरने की जरूरत नहीं है।’

उन्होंने कहा कि मान सिंह ने महाराणा प्रताप से यह कहा कि वह अकबर के सामने झुक जाएं तो महाराणा प्रताप ने कहा कि अकबर शासक नहीं बल्कि अधर्मी है।

महाराणा प्रताप ने मान सिंह के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वाभिमान और सम्मान की परिभाषा गढ़ दी थी। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही देश और समाज को सम्मान मिल सकता है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें