‘अच्छे दिन’ का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार लगातार ‘आम आदमी’ की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ाती जा रही है। एक बार फिर मोदी सरकार ने महंगाई की मार आम आदमी की रसोइ गैस पर बढ़ाई है। जी हां, रसोई गैस पर अब-तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है रसोई गैस के दाम 74 रूपए बढ़ा दिए गए हैं।
गुरुवार को लिक्विफाइट पेट्रोलियम गैस LPG के दाम में 14 फीसदी का इजाफा किया गया यानी कि 73.50 फीसदी दाम बढ़ गए हैं।
अब 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की संशोधित कीमत 597.50 रूपए हो गई है, यह नए दाम 1 सितंबर यानी की आज से लागू हो जाएंगे। इससे पहले यह कीमत 524 रूपए थी।
वर्तमान में सब्सिडी वाले परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलते है, 12 से ज्यादा सिलेंडर की जरूरत पड़ने पर उसे बाजार के दाम पर ही सिलेंडर मिलता है जिसपर सब्सिडी नहीं मिलती। अब सब्सिडी खत्म करने के लिए इसमें सिलेंडर में 2 गुना इजाफा किया जाएगा। यह इजाफा तब तक जारी रहेगा जबतक एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म न हो जाए।