सीतापुर-अनूप पाण्डेय,अरुण शर्मा/NOI-उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर के पिसावां महोली क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं पर्यावरणविदों की बरसों से माँग थी कि नगर महोली की सीमा में बहने वाली सदानीरा मां कठिना को स्वच्छ किया जाए क्योंकि नदी को साफ किये बिना जल को स्वच्छ और निर्मल बनाने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता।
भागीरथरूपी प्रज्ञानं सत्संग प्रन्यास कठिनातट के महन्त स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी नेतृत्व में 17 मार्च को प्रातः 7:30 बजे से कठिना सफाई अभियान का प्रारम्भ हुआ।
अभियान का प्रारम्भ वेदान्त आश्रम लखनऊ से पधारे स्वामी ओमकारानंद सरस्वती,स्वामी ब्रह्म चैतन्य जी,स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती एवं अनेकों सन्त- महात्माओं ने कठिना नदी का पूजन पुष्पार्चन व आरती मंत्रोच्चारण के साथ किया।
ज्ञातव्य हो कि इस अभियान का आरंभ पखवारा भर पूर्व हो गया था, इसमें नगर महोली के अधिषासी अधिकारी श्री सर्वेश शुक्ल, नगर पंचायत के कर्मचारी,थाना महोली के पुलिसकर्मी व समस्त आश्रम बृहद कार्यक्रम की तैयारियों से लगे थे।
कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचानें के लिए ही श्रीगीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था।
अभियान में आये अतिथियों का माल्यार्पण,स्वागत प्रज्ञानं प्रन्यास के संरक्षक डॉ राम जी दास टण्डन,व प्रन्यास अध्यक्ष श्री अवधेश वर्मा ने किया।
कठिना स्वच्छता अभियान में पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी उपजिलाधिकारी महोली प्रभाकांत अवस्थी,
स्थानीय विधायक शशांक त्रिवेदी, कोतवाली प्रभारी थाना महोली संजय कुमार पांडेय ,अधिषासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल, पूर्व अधिषासी अधिकारी श्री डी. एस. वर्मा,भाजपानेत्री श्रीमती नीरज वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अशोक दीक्षित, डॉ संतोष चौधरी चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य केन्द्र महोली, संस्कार भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,चाणक्य महासभा,कृषक इंटर कॉलेज, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस के वोलेंटियर्स, व्यापार मंडल महोली, साईं सेवा समिति, सुरभि गौ सेवा समिति,समस्त मीडिया-बन्धु,सरस्वती विद्या मंदिर महोली,ग्राम चड़रा की टीम,दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर,आदि अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं,महोली नगर के प्रबुद्धवर्ग, एवं युवावर्ग ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया।
महोली को सिंचित करने वाली कठिना को सदानीरा बनाने के लिए प्रज्ञानं सत्संग समिति द्वारा पाँचसूत्रीय माँगपत्र आश्रम प्रमुख द्वारा स्थानीय विधायक एवं नगर अध्यक्ष को सौपा गया।
कार्यक्रम के आये सभी आगंतुकों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली।
विधायक शशांक त्रिवेदी के कठिना को सदानीरा बनाने का आश्वासन दिया।
इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए वेदान्त आश्रम लखनऊ के संस्कृत के शिक्षार्थी भी बड़े समूह में आये हैं।
स्वच्छता अभियान में डॉ प्रेमशंकर गुप्त, डॉ हर्षवर्धन शुक्ल, डॉ अमित गुप्त, डॉ रेनू वर्मा,हनुमान प्रसाद दीक्षित, राजकुमार तिवारी, प्रफ्फुल मिश्र, नीरज बाजपेई, अखिलेश, आनंद,बृजेन्द्र गुप्ता, कौस्तुभ बाजपेयी, हिमांशु मिश्र,रचित वर्मा, महेश नारायण,आसू वर्मा,अमित मिश्रा अनुराग अवस्थी, विशम्भर दयाल त्रिवेदी,श्रीमती सजनी टण्डन, रीता मिश्रा, मुन्नी देवी, आकांक्षा, तनिषा,प्रमुख रूप से हिस्सा बनें।
आपसी प्रेम व सौहार्दय की भावना से इस अभियान में मुस्लिम,एवं सिख समुदाय लोग बड़े समूह में माँ कठिना की सफाई के लिए आगे आये।