28 C
Lucknow
Thursday, May 22, 2025

1किलो 10 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार 

रुपईडीहा, बहराइच। रुपईडीहा में तैनात एसएसबी की 42वीं बटालियन ने नेपाल की ओर से पैदल आ रहे एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। रुपईडीहा बी ओ पी के सहायक सेनानायक सुकुमार देबबर्मा ने जानकारी दी कि सुबह हमारे जवान  व नारकोटिक्स विभाग संयुक्त रूप से साथ में गस्त कर रहे थे। पिलर संख्या 30/7 एवं 30/8 के नजदीक एक नवयुवक बैग के साथ दिखाई पड़ा। रोकने का इशारा करने पर भागने लगा। जवानो ने दौड़ा कर पकड़ लिया जामा तलाशी लेने पर बैग से उपरोक्त चरस बरामद हुई। युवक ने अपना नाम बसन्त महात्रा पुत्र प्रेम महात्रा 22 वर्ष निवासी ग्राम गंगापुर गढवा जिला दांग नेपाल बताया। यह भी बताया कि मैं कंप्यूटर कोर्स के बाद दिल्ली के एक प्राइवेट फर्म में कार्य करता हूँ। मेरे एक मित्र ने मुझसे मंगाया था। इस कार्य का श्रेय हेड कांस्टेबल महमूद खान, कांस्टेबल राजनिस कुमार व सितरु कुलसिंघे, महिला कांस्टेबल सरिता, रीता यादव तथा नारकोटिक विभाग को जाता है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें