28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के आए 1.80 लाख नए केस, 146 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बृद्धि जारी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए है। इस दौरान 46,569 लोगों की रिकवरी हुईं है और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29 प्रतिशत है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92 प्रतिशत है।

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। वहीं दिल्ली में 513 मामले है। ओमिक्रोन के कुल संक्रमित मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में नए मामले बढ़ने के साथ ही कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 3,57,07,727 हो गई है। वहीं कुल संक्रमित मामलों में से अब तक 3,45,00,172 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अब बढ़कर 7,23,619 हो गए हैं। रिकवरी दर घटकर 96.62 प्रतिशत हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण से 4,83,936 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण जारी है। वहीं देश भर में 15-18 आयुवर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अब तक 15 से 18 आयु के 2,38,07,879 बच्चों को पहली डोज दी गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 29 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके साथ ही कोविड वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,51,94,05,951 पर पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 156.05 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 17.57 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें