इस बार चंद्रग्रहण से करीब 15 दिन पहले यानि 13 जुलार्इ को सूर्यग्रहण आने वाला है। 13 जुलार्इ को पड़ने वाला यह ग्रहण इस साल का दूसरा ग्रहण होगा। पंडित रामप्रवेश तिवारी ने बताया कि इससे पहले फरवरी में भी सूर्यग्रहण पड़ा था। लेकिन इस बार पड़ने वाले सूर्यग्रहण का असर राशियों पर भी पड़ेगा। इससे कुछ राशि के जातकों के लाभ के योग बन रहे है। तो कुछ राशि के मुनष्यों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
इन जगहों पर दिखेंगा सूर्यग्रहण, ये होगा समय
वहीं जानकारों की माने तो 13 जुलार्इ को पड़ने वाला यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेंगा। जबकि आॅस्ट्रेलिया समेत कुछ अन्य बाहरी देशों में इसे देखा जा सकता है। साथ ही सूर्य ग्रहण सुबह सात बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा। वहीं नौ बजकर 45 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस दौरान ग्रहण कुल 2 घंटे 25 मिनट का होगा।
राशियों पर पड़ेगा असर
वहीं पंडित रामप्रवेश तिवारी ने बताया कि भले ही सूर्यग्रहण भारत में दिखार्इ न दें। लेकिन इसका असर राशियों पर जरूर पड़ेगा। ग्रहण के समय सूर्य मिथुन राशि में रहेगा। इनके साथ चंद्रमा भी मौजूद होंगे। वहीं सूर्यग्रहण के प्रभाव से मेष,मिथुन, कन्या आैर मिन राशि के जातकों को लाभ हाेगा। वहीं कुछ राशि के जातकों को हानि जैसे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
इन राशियों पर एेसा रहेगा असर
मेषः सू्र्यग्रहण के प्रभाव ने इस राशि के जातकों को महिला मित्र से सहयोग आैर लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।
वृषः वहीं वृष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। फालतू खर्च बढ़ने के साथ ही निंद न आने जैसी समस्या आ सकती है।
मिथुनः वहीं मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। लेकिन परिजनों से कोर्इ विवाद न करें। वहीं मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रही सकती है। कार्यक्षेत्र में भी बड़ा लाभ मिलेगा।
कर्कः इस राशि के लोगों को जल्द ही शुभ समाचार मिल सकते है। परिजनों आैर दोस्तों से बातचीत करते समय किसी तरह का विवाद न करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
सिंहः सूर्यग्रहण का इस राशि में प्रभाव के बाद से लाभ के योग बन रहे है। इस राशि वालों के घर में खुशी का माहौल रहेंगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे है।
कन्याः इस राशि के लोगों के जीवन में थोड़ी समस्या आ सकती है। हालांकि लंबे चले आ रहे कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ी दौड़-भाग के बाद ही खत्म हो सकते है। मामला जल्द ही सुलझ सकता है। वहीं बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे।
तुलाः तुला राशि के लोगों दांपत्य जीव में दूरियां आ सकती है। वहीं ज्यादा खर्च हाेने की वजह आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। मित्रों से लाभ मिलने के योग बने हुए है।
वृश्चिकः इस राशि के मनुष्यों में सूर्य के प्रभाव से थोड़ी समस्या आ सकती है। राशि के जातक का कार्यक्षेत्र में सहयोगी अधिकारी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वहीं विदेश जाने के प्रयास कर रहे, लोगों को जल्द ही लाभ मिल सकता है।
धनुः यह समय आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या पर संयम रखते हुए प्रभु के भजन-कीर्तन में मन लगाना चाहिए। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता से मन परेशान हो सकता है।
मकरः अधिक खर्च के साथ ही आर्थिक लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके फल भी उसके अनुकूल ही मिलेंगे।
कुंभः इस राशि के लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वहीं बीमार व्यक्तियों की हालत में जल्द सुधार हो सकत है। किसी से भी अनबन होने पर नुकसान हो सकता है। एेसे में खास ध्यान रखें।
मीनः सूर्यग्रहण के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके अच्छे परिणाम भी आएंगे। आपको पदोन्नति मिलने के योग हैं। संतान के संबंध में जल्द ही कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।