28 C
Lucknow
Tuesday, March 21, 2023

मोरबी ब्रिज हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी में मशहूर ‘झूलता पुल’ रविवार को गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडियाबको बताया कि अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था।

हादसे के समय पुल पर लगभग 500 लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था।
फिलहाल, सवाल उठ रहा है कि 7 महीनें पहले रिनोवेशन के लिए बंद हुए पुल को बगैर फिटनेस सर्टिफिकेट के क्यों खोला गया? हालांकि, खबर है कि कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर की गई है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मोरबी नगरपालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला ने कहा, ‘पुल मोरबी नगरपालिका की संपत्ति है, लेकिन हमने 15 सालों तक रखरखाव और संचालन के लिए इसे कुछ महीनों पहले ओरेवा ग्रुप को सौंपा था। हालांकि, निजी कंपनी ने हमें जानकारी दिए पुल आने वालों के लिए खोल दिया था। इसके चलते हम पुल का सेफ्टी ऑडिट नहीं करा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ है। गुजरात सरकार कल से राहत और बचाव कार्य कर रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद दे रहा है।

 

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave a Reply