28 C
Lucknow
Saturday, February 15, 2025

262 किलो कम हुआ विश्व की सबसे भारी भरकम महिला का वजन



विश्व की सबसे भारी भरकम 500 किलो वजन वाली महिला मिस्र निवासी इमान अहमद का वजन करीब आधा हो गया है। दो महीने पहले इलाज के लिए यहां आने के बाद से उसका वजन 262 किलो घट गया है।

36 वर्षीय इमान को 11 फरवरी को वजन कम करने के इलाज के लिए चार्टर्ड विमान से मिस्र से मुंबई लाया गया था। तभी से वह सैफी हास्पिटल में प्रसिद्ध बैरियाट्रिक सर्जन मुफ्फजल लाकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में है। लाकड़ावाला ने मंगलवार को इमान का वजन 262 किलो कम होने की जानकारी दी।

वह लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ इ इयर अवा‌र्ड्स समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मान पाने वाले लोगों में वह भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने इमान के इलाज के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया। लेकिन हास्पिटल ने पहले बताया था कि यहां भर्ती होने के बाद से वह कई चिकित्सकीय प्रक्रियाओं से गुजरी और उसके भोजन में बदलाव किया गया।

सात मार्च को वजन कम करने के लिए उसकी सफल लैपरोस्कोपिक सर्जरी की गई। इसे स्लीव गैसट्रेक्टॉमी कहा जाता है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें