28 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव!

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण बुधवार 15 फरवरी को होना है, जिसके तहत सभी पार्टियों ने अपने प्रचार अभियान को अन्य चरणों की विधानसभा में पहुंचा दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ और फतेहपुर के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पहली जनसभा:

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का समर शुरू हो चुका है। जिसके तहत सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा चुके हैं। इसी क्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश में 7 जनसभाएं करेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पहली जनसभा बांगरमऊ में करेंगे। यह जनसभा सुबह 10.50 बजे शुरू होगी।

दूसरी जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूसरी जनसभा मियांगंज चौराहे पर सुबह 11.45 बजे आयोजित की गयी है।

तीसरी जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी जनसभा बिन्दकी, फ़तेहपुर में 12.40 बजे आयोजित की गयी है।

चौथी जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चौथी जनसभा शान्ति नगर फतेहपुर में 1.30 बजे आयोजित की गयी है।

पांचवीं जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पांचवीं जनसभा बिलहनी, रायबरेली में 2.15 बजे आयोजित की जाएगी।

छठी जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छठी जनसभा बिजनौर लखनऊ में 2.50 बजे आयोजित की जाएगी।

सातवीं जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सातवीं जनसभा मलिहाबाद लखनऊ में 4.00 बजे आयोजित की गयी है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें