लखनऊ, विमल किशोर- न्यूज़ वन इंडिया | 70वीं स्वतंत्रता दिवस पर छावनी परिषद में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमे छावनी परिषद की उपाध्यक्ष अंजुम-आरा ने किया ध्वजारोहण। उपध्यक्ष अंजुम-आरा ने छावनी परिषद के सभी सदस्य और कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को 70वीं स्वतंत्रता दिवस पर शुभ कामनाये दी | इस अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चों को भी पृस्कृत किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड न.2 के छावनी परिषद के सदस्य प्रमोद शर्मा ने छावनी परिषद के सभी सदस्यों और कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस के कर्मचरियों को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें दी | इसी के साथ ही सभी ने स्वच्छ छावनी- स्वच्छ भारत के नारे के साथ सभी लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।
कैंटोनमेंट बोर्ड सीओ सत्यनरायन ने कहा कि ‘स्वच्छ-छावनी-स्वच्छ भारत के मद्दे-नज़र छावनी के चार वार्डों में मोबाइल टॉइलेट अभियान चलाया गया है’| सीओ सत्यनरायन ने आगे कहा कि, ‘वार्ड न.1,6,7 और 8 में इस मोबाइल टॉइलेट की शुरवात कर दी गई हैं’| इस मौके पर छावनी परिषद के सभी सदस्यों और कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस के कर्मचरियों के साथ वार्ड न.3 की पार्षद रूपा देवी, वार्ड न.7 के पार्षद संजय दयाल और कैंटोनमेंट बोर्ड के सीओ सत्यनरायन मौजूद रहे|