28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

8 साल बाद दोषी ने रेप पीड़िता से जेल में ही लिए सात फेरे

 

दिल्ली – NOI । कोलकाता में रेप के आरोप में सजा काट रहे एक आरोपी ने रेप पीड़िता से शादी कर ली। उसने 8 साल बाद ये फैसला लिया और बुधवार को पीड़िता अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता का इस वारदात के बाद एक बच्चा भी हो गया, जिसके बाद उसपर शादी का दबाव बनाया जाने लगा था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दोषी का नाम मनोज कुमार है और उसे 29 दिसंबर को इस मामले में दोषी करार दिया गया। उसे साल 2010 में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दो महीने बाद ही उसके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया।

स्कूल में दाखिले के दौरान पूछा जाता था पिता का नाम

पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वो अपने बच्चे को स्कूल में दाखिला नहीं करा पा रही थी, क्योंकि फार्म में उसके पिता का नाम मांगा जा रहा था। पीड़िता ने कई स्कूलों के चक्कर कांटे, लेकिन हर जगह यही सवाल उसके सामने आकर खड़ा हो जाता था। इसके बाद उसने दोषी पर फिर से मदद की गुहार लगाई और दोनों ने शादी कर ली।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें