28 C
Lucknow
Wednesday, January 15, 2025

देश में बीते 24 घंटों में आए कोविड-19 के 83 हजार नए केस, 895 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में अब एक लाख के कम हो गए है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,876 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,99,054 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 895 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई है। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.25 प्रतिशत है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.18 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ो के मुताबिक, देश में कोरोना से संक्रमित मामलों में से अब तक 4,06,60,202 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। भारत में एक्टिव मामालों की संख्या 11,08,938 हो गई हैं। वहीं रिकवरी दर अब 96.19 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक कुल 5,02,874 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है। भारत में 15-18 आयुवर्ग के 4,98,74,550 बच्चों को अब तक पहली डोज दी गई है और 58,41,998 बच्चों को अब तक कोविड के दूसरी डोज की जा चुकी है। देश में प्रीकॉशन की कुल 1,48,90,677 डोज लगाई गईं। इनमें से हेल्थकेयर वर्कर्स को 36,60,707, फ्रंटलाइन वर्कर्स को 47,91,948 और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 64,38,022 प्रीकॉशन डोज लगाई गईं। भारत में अब तक कोविड वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,69,63,80,755 पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 11,56,363 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 74,15,61,587 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें