28 C
Lucknow
Thursday, June 1, 2023

अखिलेश ने मैनपुरी में उपचुनाव की वोटिंग के बीच चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। वह कुछ देख नहीं रह है। भाजपा सरकार जो कह रही है। वहीं कर रहा है। अखिलेश यादव ने सैफई में वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए ये बातें कहीं।

अखिलेश ने कहा कि चुनाव की मॉनिटरिंग चुनाव आयोग करता है। लेकिन यहाँ सरकार कर रही है और पुलिस व जिला प्रशासन इसमें गड़बड़ी कर रहा है। कई बूथों पर ईवीएम खराब मिली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग काम कर रहा है। इससे लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि जो भी अधिकारी वोटरों को वोट डालने से रोक रहे है। उनके खिलाफ चुनाव आयोग कार्रवाई करे।

बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सब कथकंडे अपना रही है कि वोट कम पड़े। लेकिन नेताजी के बाद यह पहला चुनाव है और लोग पहले से ज्यादा वोट डाल रहे हैं। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पहले से भी ज्यादा वोटों से जीत रही है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave a Reply