28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में आ चुकी है। जिसे गति देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान वृंदावन योजना में मेरा परिवार-भाजपा परिवार सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री मौजूद रहें। केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इससे पहले लखनऊ के हवाई अड्डे पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं एक हिसाब अखिलेश यादव से मांग रहा हूं कि पिछले 5 साल में आप विदेश में कितने दिन रहें। इसका हिसाब लखनऊ और उत्तर प्रदेश की जनता को दे दीजिए। प्रदेश में कोरोना और बाढ़ आई आप कहां थे? इसका हिसाब दीजिए।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने यूपी को उसकी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें जो बनती है वे परिवारों के लिए नहीं होती है, सरकारें सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज फिर से चुनाव के नगाड़े बजे हैं। मैं देखता हूं कि पांच साल तक जो लोग अपना घर पकड़कर बैठ गए थे, वे नए कपड़े सिलाकर मैदान में आ गए हैं कि अब हमारी सरकार बनने वाली है।

गृह मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा काम अगर योगी आदित्यनाथ ने किया है तो वह प्रदेश को माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। लगभग 1,43,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई हैं और उसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के पर बाद देश की जनता ने राहत की सांस ली। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारें परिवार के लिए नहीं बनतीं हैं। लेकिन, सपा और कांग्रेस को इसके मायने नहीं पता हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि शाम होते ही लड़कियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम जनता पलायन करने को मजबूर थे। गुंडागर्दी चरम पर थी। दिनदहाड़े हत्याएं होती थीं। कानून व्यवस्था के नाम पर जनता से लूट मची थी। लेकिन, अब प्रदेश की जनता जान चुकी है कि किसके हाथ में यूपी का भला कर सकता है।

 

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें