लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुके है। जिसके बाद राजनैतिक दलों के नेताओं का पाला बदलना और तेज हो गया है। जिससे बसपा को एक और झटका लगा है। बसपा सरकार में मंत्री रहे हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में ऊर्जा, परिवहन और चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। हालांकि बसपा ने पहले ही 2019 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 25 साल से बसपा में थे और पांच बार विधायक बनेे। वह बसपा सरकार में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो वह भाजपा का दामन किसी समय थाम सकते हैं। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो रामवीर उपाध्याय, उप मुख्यमंत्री दिनेश दिनेश शर्मा के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ कर चुके हैं। इनके छोटे भाई मुकुल भाजपा में हैं। वे नजदीकी जिला अलीगढ़ में कोल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं।