नई दिल्ली। 400 सालों तक अंग्रेजों की गुलामी ढोने वाला कैरेबियाई देश बाराबडोस ने ब्रिटेन के राजतंत्र को अपने यहां से खत्म करते हुए खुद को आजाद कर लिया है। बाराबडोस ने खुद को एक गणतंत्र घोषित किया है। जिसके बाद बाराबडोस के लोग आधी रात को हजारों की तादाद में राजधानी में स्थित चेंबरलिन पुल पर उतर आए और जमकर जश्न मनाया। इस ऐलान के बाद लोगों ने परंपरागत नृत्य किया और संगीत बजाया।
बाराबडोस को गणराज्य बनने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई और भीड़ से भरे हीरोज स्क्वायर पर देश का राष्ट्रगान बजाया गया। इस दौरान ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स गंभीरतापूर्वक खड़े रहे। वही पूर्व उपनिवेश रह चुके देश भी ब्रिटिश राजतंत्र को खारिज कर सकते हैं जहां पर अभी भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अभी संप्रभु हैं।
स्थानीय लोगों ने इसे पूरी तरह से संप्रभु बनने की दिशा में अगले चरण का एक तार्किक फैसला करार दिया है। अपने भाषण में राष्ट्रपति मसोन ने कहा कि अपने औपनिवेशिक भूतकाल को पीछे छोड़ देने का यह समय आ गया है। बाराबडोस के लोग चाहते हैं कि उनके देश का आदमी देश का प्रमुख बने। उधर, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि इस संवैधानिक बदलाव के बाद भी ब्रिटेन और बाराबडोस के बीच रश्तिे गर्मजोशी से भरे बने रहेंगे।