28 C
Lucknow
Tuesday, February 18, 2025

BJP में शामिल हुईं बॉलीवुड की ये अदाकारा…

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा रिमी सेन बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इन्हीं के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस-मॉडल कशि‍श खान ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है।
रिमी ने कहा कि वो पीएम मोदी से प्रभावित हैं और उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वो उसे निभाएंगी। भाजपा में शामिल होने के बाद रिमी सेन में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शाहररुख खान पर किए गए कमेंट पर कहा कि नहीं पता उन्होंने क्या कहा है। उनकी राय हो सकती है।
कोई अपनी राय रखने का हकदार है। नहीं कहा जा सकता कि ये असहिष्णुता पर हुई बहस का नतीजा है या नहीं। ये काफी संवेदनशील है। लेकिन एक बात है कि सरकार सभी को संतुष्ट नहीं कर सकती है। ऐसे लोग होंगे, जो आपके विरोध में और नाराजगी व्यक्त करेंगे। सरकार जो कुछ भी कर सकती है, वो करती है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें